Connect with us

वाराणसी

महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कबीरनगर इलाके में राह चलती युवतियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की लगातार गतिविधियों के कारण क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं के बीच डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवक अक्सर सड़क पर आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील इशारे करता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। उसकी इस हरकत से राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी।

Loading...

शिकायत मिलते ही पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बृजेश पटेल, निवासी मिर्जामुराद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने दुर्गाकुंड के कबीरनगर इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। शहर में इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छेड़खानी, अभद्रता या उत्पीड़न से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page