Connect with us

गाजीपुर

कॉपियों में छात्रों की भावुक अपीलें “70 नम्बर दे देना, नहीं तो सौतेली मां मारेगी”!

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य इन दिनों जारी है। इस दौरान परीक्षकों को कॉपियों में छात्रों द्वारा लिखी गई अजीबोगरीब और भावुक अपीलें देखने को मिल रही हैं। जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाईस्कूल विज्ञान विषय के एक परीक्षक ने बताया कि एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा— “70 नम्बर दे देना, नहीं तो मेरी सौतेली मां मारेगी। एक छात्र लिखा था की अगर आपका अपना बेटा होता तो क्या आप उसे पास नहीं करते?” इस तरह की बातें पढ़कर परीक्षक भी हैरान हो जा रहे है।

परीक्षकों के अनुसार, कई छात्र प्रश्नों के उत्तर लिखने के साथ-साथ पास कराने या अधिक अंक देने की गुहार भी लगाते हैं। कोई पारिवारिक दबाव का हवाला देता है, तो कोई अपनी मजबूरी बताकर सहानुभूति पाने की कोशिश करता है।मूल्यांकन केंद्रों पर ऐसे संदेशों को लेकर परीक्षकों के बीच हल्की-फुल्की चर्चा और हंसी-मजाक भी होता रहता है। हालांकि शिक्षक स्पष्ट कहा कि कॉपियों का मूल्यांकन केवल लिखे गए उत्तरों के आधार पर ही किया जाता है और किसी भी प्रकार की अपील का असर अंक देने पर नहीं पड़ता है।

Loading...

यूपी बोर्ड ने भी मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस वर्ष सख्त निर्देश जारी किए गये हैं।कुल मिलाकर कॉपियों में लिखी जा रही भावनात्मक अपीलें भले ही रोचक हों, लेकिन परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए केवल उत्तरों के आधार पर ही अंक दे रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page