गाजीपुर
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने एक युवक को असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मुकदमों की विवेचना में पहलवानपुर पुलिया पर मौजूद थे। तभी मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति ग्राम लक्ष्मनपुर नहर की पुलिया के पास अवैध तमंचा लिए खड़ा है, तथा वह किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर लक्ष्मनपुर पुलिया के पास पहुंचे कि कुछ दूर पहले ही मुखबिर इशारा करके बताया कि वही व्यक्ति खड़ा है। जिसके पास अवैध तमंचा है । पुलिस ने उस व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम मोहम्मद अमजद उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद अफताब निवासी सौरम थाना नंदगंज बताया तथा जामा तलाशी से पहने पैंट के बाएँ तरफ कमर में खुंसा हुआ 01 देशी तमंचा .315 बोर व पैंट के दाहिने जेब से 01 कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
