गोरखपुर
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरिहरपुर सैंरों गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हरेराम मिश्र प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढयापार गोरखपुर द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरेराम मिश्र द्वारा स्वयं सेवक/सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से सेवा, समर्पण एवं अनुशासन की सीख होती है तथा समुदाय के सामुदायिक जीवन जीने का प्रशिक्षण के साथ-साथ समुदाय की समस्याओं और कठिनाइयों का बोध होता है तथा उन समस्याओं के निदान का रास्ता मिलता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. के. पी. चौरसिया ने कहा कि शिविर में व्यक्तित्व निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वयंसेवक/सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, सुदामा कृष्ण के मार्मिक मिलन की प्रस्तुति एवं लोकतंत्र को इंगित करते हुए आज के नेताओं पर करारा व्यंग्य का नाटक प्रस्तुत किया गया, जो काफी सराहनीय और मनमोहक रहा।
समापन अवसर पर विविध कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें गायन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सत्यम द्वितीय, समाचार वाचन में विवेक प्रथम, अभिषेक चौहान द्वितीय, स्लोगन प्रतियोगिता में संतोषी प्रथम, रण विजय विश्वकर्मा द्वितीय, नृत्य प्रतियोगिता में सचिन कुमार प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, थाली सज्जा प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, अन्नु चौहान द्वितीय, मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम, कविता द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में अभय कनौजिया प्रथम, रणविजय द्वितीय, सर्वोत्तम स्वयंसेवक का पुरस्कार अभय कनौजिया और सर्वोत्तम स्वयंसेविका पुरस्कार निशा तथा व्यायाम प्रमुख अंकुर चौहान, स्वच्छता प्रमुख अमित कुमार, किचन प्रभारी पूजा मौर्य, कामना पांडे, संध्या और टीम लीडर रणविजय विश्वकर्मा, अभय कनौजिया, शांति, निशा को शील्ड एवं मैडल से पुरस्कृत किया गया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार पांडे द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक गीता दुबे, विशाल चौहान, कर्मचारी धर्मपाल सिंह, निखिल एवं शिविरार्थी मौजूद रहे।
