Connect with us

वायरल

‘Dhurandhar 2’ से खुला पुराना राज? पूर्व डीजीपी ने अतीक अहमद पर फिर किया बड़ा दावा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज/लखनऊ। कुख्यात गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वकील उमेश पाल हत्याकांड में उनके गिरोह की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हुई थी। गुजरात की जेल से पूछताछ के लिए प्रयागराज लाए जाने के दौरान अस्पताल में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना रहा।

अब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यह मुद्दा फिर गरमाता नजर आ रहा है, हालांकि इस बार वजह एक फिल्म है। ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद जैसे किरदार को दिखाते हुए उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को दर्शाया गया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अतीक अहमद के आईएसआई से संबंधों को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अतीक के जीवित रहने के दौरान उसके गिरोह को IS-277 (इंटर स्टेट-277) के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। अपने इबालिया बयान में अतीक ने यह स्वीकार किया था कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई होती थी, जिनमें 45 बोर की पिस्टल, एके-47 राइफल और आरडीएक्स शामिल थे। ये हथियार पंजाब क्षेत्र में गिराए जाते थे।

विक्रम सिंह के अनुसार, अतीक अहमद पाकिस्तान स्थित अपने संपर्कों के माध्यम से हथियार मंगाता था और उसके संबंध आईएसआई तथा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। उन्होंने यह भी कहा कि अतीक के ठिकानों की तलाशी के दौरान पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के कारतूस और वहां निर्मित कार्टेज बरामद किए गए थे।

Advertisement

पूर्व डीजीपी ने अतीक अहमद का समर्थन करने वालों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इतने तथ्यों के सामने आने के बावजूद यदि कोई अतीक की पैरवी करता है तो यह अत्यंत निंदनीय है और ऐसे लोगों को इस पर शर्म आनी चाहिए। यह बयान फिल्म में दिखाए गए किरदार और उसके कथित विदेशी संबंधों को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच सामने आया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page