Connect with us

गाजीपुर

सिधौना में सेवा भाव के साथ मनाया गया एमएलसी ‘चंचल’ का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। ग्राम पंचायत सिधौना स्थित विधान भवन परिसर में गाजीपुर के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ का जन्मदिन सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए प्राथमिक विद्यालय सिधौना के बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कर खुशी साझा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी दिलीप सिंह और प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ‘दयालू’ के नेतृत्व में किया गया। दोनों ने एमएलसी ‘चंचल’ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जनहित कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और आमजन को लगातार इसका लाभ मिल रहा है।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं। साथ ही दुर्गा प्रसाद यादव “मुन्ना” की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

मिठाई वितरण के दौरान विद्यालय में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अंदाज में एमएलसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। अंत में सभी ने एकजुट होकर एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page