Connect with us

गोरखपुर

साइबर सुरक्षा जागरूकता ही सुरक्षा है : डा. अजीत कुमार पांण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय, हरिहरपुर सैरों, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों और सेविकाओं द्वारा साइबर सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ शिविर स्थल पंचायत भवन हरिहरपुर से प्राचार्य डा. अजीत कुमार पांण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर डा. अजीत कुमार पांण्डेय ने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल खतरों से सुरक्षित करना तथा ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया, स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड के महत्व और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति लोगों को शिक्षित करता है। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में 1930 नंबर पर सूचना देने की अपील की, जिससे जनधन की हानि से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा है।

Loading...

इसके बाद स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने रैली निकालकर ग्राम हरिहरपुर में घर-घर जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पोस्टर, बैनर, स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली में “अपडेट रहें सुरक्षित रहें”, “साइबर कर से रहें सावधान”, “सावधानी ही सुरक्षा है, सावधान रहें” और “सतर्क रहें, पासवर्ड की सुरक्षा भविष्य की सुरक्षा” जैसे नारों के जरिए लोगों को समझाया गया।

अभियान को सफल बनाने में संस्था की प्राध्यापिका गीता दुबे, रजनीश पांडे, विशाल चौहान, कर्मचारी निखिल एवं धर्मपाल सिंह के साथ स्वयंसेवक दीपक, अभिषेक, अभय तथा सेविकाएं शांति और निशा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page