Connect with us

गोरखपुर

टीनशेड शौचालय की छत पर मिला नग्न युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपार गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टीनशेड शौचालय की छत पर एक अज्ञात युवक का नग्न शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब सवा छह बजे गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब शौचालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर छत पर पड़ी, जहां एक युवक का शव नग्न अवस्था में दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गए और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। हैरानी की बात यह है कि रातभर इस मार्ग पर आवाजाही होती रही, लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ के खोखले हिस्से से जींस पैंट और टी-शर्ट बरामद की गई, जिसे मृतक के कपड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

मृतक के हाथ में एक कंडोम का पैकेट भी मिला है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल, आपसी रंजिश समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page