Connect with us

गाजीपुर

ईद और चैत्र नवरात्रि को लेकर जमानिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। आगामी त्यौहार ईद और चैत्र नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जमानिया कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर भी मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और प्रशासन को तुरंत सूचना देने की बात कही गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page