Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज बाजार में लंबे समय बाद राहत भरी खबर सामने आई है। शाम के समय शेषनाथ इंडेन गैस सर्विस द्वारा बुक किए गए गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू की गई। जैसे ही सिलेंडरों से लदी गाड़ी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों के चेहरे खिल उठे।

पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने गाड़ी को देखकर राहत की सांस ली। कई घरों में रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब बुक किये गये सिलेंडरों की सप्लाई बहाल होने से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Loading...

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह नियमित आपूर्ति जारी रही, तो जल्द ही सिलेंडर की किल्लत धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। फिलहाल बुक किये गये सिलेंडर को डीएसी नम्बर लेकर ही सिलेंडर को दिया जा रहा है।नंदगंज बाजार में होम सप्लाई की इस पहल को लेकर लोगों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखा जा रहा है।अभी भी कुछ लोग अपने सिलेंडर मिलने को लेकर एजेंसी का चक्कर लगा रहें हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page