Connect with us

अपराध

मारपीट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो में मारपीट कर महिला और उसके भतीजे को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता उर्मिला पाण्डेय पत्नी गणेश दत्त पाण्डेय, निवासी ग्राम बड़गो, ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। उनके अनुसार 1 मार्च 2026 को वह अपने भतीजे कुनाल पाण्डेय पुत्र अष्टभुजा पाण्डेय के साथ लगभग 11 बजे दिन में शादी का सामान खरीदने बखिरा गई थीं।

Loading...

आरोप है कि वेणी माधव स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर गांव के वेदानन्त पाण्डेय पुत्र राम प्रकाश पाण्डेय तथा उनके मित्र हर्षित पाठक व आयुष पाठक निवासी छपिया और रिशू पाठक निवासी सिंहोरवा ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसा, लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट की। घटना में महिला और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान पीड़िता का मंगलसूत्र भी गिर गया। बताया गया है कि आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page