Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री कंपोजिट स्कूल सिंगेरा तथा मरदह के छात्रों ने NMMS परीक्षा में पाई सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल मरदह के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र राजवीर कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजवीर कुमार की इस उपलब्धि में विद्यालय के सहायक अध्यापक रविन्द्र प्रसाद मौर्या का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्र ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई।

राजवीर की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं तथा अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इसी प्रकार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिंगेरा से रोशन चौरसिया 17वें रैंक, प्रीति पाल 32वीं रैंक, रूबीना परवीन 33वां रैंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने विषय अध्यापक तथा प्रधानाध्यापक को दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव शंकर सिंह मौर्य ने छात्रों की सफलता पर उनको बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page