गाजीपुर
नारी पचदेवरा गांव में होली-ईद को लेकर थानाध्यक्ष ने की शांति समिति की बैठक
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में होली एवं ईद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रामपुरमांझा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा नारीपचदेवरा गांव में रविवार को प्रधान एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाद के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर कत्तई ध्यान न दें। क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। थानाध्यक्ष ने डीजे, जुलूस मार्ग, रंग खेलने की समय-सीमा एवं कानून-व्यवस्था सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में रणविजय यादव, मुलायम यादव, अभिलाष यादव, आलोक यादव, प्रदीप कुमार, सर्वचंद आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहें।
