Connect with us

अपराध

गेहूं के खेत में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब चार दिन से लापता युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडांड़ी गांव का है। युवक के अचानक गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थेबुधवार को गांव के बाहर खेत में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Loading...

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page