Connect with us

गाजीपुर

सिधौना चौकी क्षेत्र में लगातार चोरियां, पुलिस पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। खानपुर थाने के अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित पुलिस चौकी सिधौना आजकल सुर्खियों में है इसका सबसे बड़ा कारण इस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों में चोरी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। रामपुर ग्राम सभा में 27 फ़रवरी 2026 को उपेंद्र सिंह के घर चोरी हुई अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दूसरे दिन रामपुर निवासी युद्धवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रणवीर सिंह के घर पर भी चोरी हो गई।

सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे चौकी इंचार्ज सिधौना कमल भूषण राय की निष्क्रियता को माना जा रहा है। 6 महीना पूर्व भी राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज रामपुर में चोरी हुई थी उसका भी खुलासा अब तक नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों के कारण ग्रामीण दहशत में है। इन चोरियो के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हुई है लोग अब डरने लगे हैं।

Loading...

चौकी प्रभारी सिधौना कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने मे पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। ऐसा मानना सभी ग्रामीणों का है। नाम नहीं छापने की शर्त पर लोगों ने चौकी प्रभारी के कार्य शैली को कानून राज के प्रतिकूल बताया। क्या पुलिस चोरों के खिलाफ शिकंजा कसेगी? या फिर रामपुर ग्राम सभा की जनता की रात राम भरोसे ही कटेगी?

यह एक बहुत बड़ा सवाल है? सिधौना पुलिस आम लोगों को सुरक्षित रख पाने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है यह आरोप आम जनता ने लगाए हैं देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ ईरज क्या एक्शन लेते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page