Connect with us

गाजीपुर

किसानों ने सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ. जे.पी. सिंह को दी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के अध्यक्ष कृषि (सस्य विज्ञान) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जे.पी. सिंह के शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रीय किसानों ने तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र के सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देकर खेती को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सरलता, कार्यनिष्ठा और किसानों के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि डॉ. जे.पी. सिंह ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया। उन्होंने समय-समय पर प्रशिक्षण, गोष्ठियों और खेत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा, जिससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई। उनका व्यवहार और नेतृत्व क्षमता सभी के लिए प्रेरणादायक रही है।

जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि डॉ. सिंह का मार्गदर्शन किसानों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने खेती को वैज्ञानिक आधार देने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, गोपाल राय, अरविन्द सिंह, मुरली कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आरती बिंद आदि किसानों एवं गणमान्य लोगों ने डॉ. सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page