गाजीपुर
जमानियां पुलिस ने 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को दबोचा
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए थाना जमानियां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 96 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नाजायज शराब (प्रत्येक पाउच 180 एमएल, कुल 17.28 लीटर) के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी कि मुखबिर की सूचना पर हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से पहलाज कुमार पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जनपद नालन्दा बिहार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 20 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना जमानियां पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में ग्राम करजही रेलवे स्टेशन के पास से राजेश बिन्द पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जिला नालन्दा बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 18 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई। इस मामले में मु0अ0सं0 56/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
बडेसर नहर पुलिया के पास से रवीश कुमार पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी ग्राम दिलावरपुर थाना बिहटा जनपद पटना बिहार उम्र करीब 45 वर्ष तथा सन्तोष बिन्द पुत्र सुनील बिन्द निवासी मोकर थाना करौना जिला जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 39 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 57/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त गाय घाट मोड़ से दीपक बिन्द (पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जिला नालन्दा बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 19 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद हुई। इस संबंध में मु0अ0सं0 58/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमों का विवरण थाना जमानियां, गाजीपुर में पंजीकृत है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश्वर यादव, उ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा तथा उ0नि0 अजय भारती मय हमराह शामिल रहे।
