अपराध
किशोर का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Loading...
Loading...
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया गांव में एक 17 वर्षीय किशोर का शव कमरे के भीतर छत की कुंडी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ एकत्र हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उन्हें आशंका हुई। अंदर झांकने पर किशोर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Loading...
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि किशोर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
