Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट: प्लेटफार्म नंबर 1 पर सिर्फ एक हैंडपंप, यात्री परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज रेलवे स्टेशन के बड़े प्लेटफार्म नंबर 1 पर इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यात्रियों को पानी पीने के लिए मात्र एक ही हैंडपंप उपलब्ध है। जबकि दूसरा हैंडपंप खराब होने के बाद जड़ से उखाड़ दिया गया है।

स्थानीय यात्रियों के अनुसार, पहले प्लेटफार्म एक पर दो हैंडपंप लगे थे। जिससे यात्रियों को पानी लेने और पीने में सुविधा रहती थी। लेकिन एक हैंडपंप खराब होने के बाद उसे ठीक कराने के बजाय पूरी तरह हटा दिया गया। वर्तमान में एकमात्र हैंडपंप पर यात्रियों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह साढ़े चार बजे से सुबह सायं बजे तक अप साइड से तीन पैसेंजर सवारी गाड़ियां आती है। इसलिए प्लेटफार्म एक पर तीन गाड़ियों से आवागमन करने वाले यात्रियों का जमावड़ा हो जाने से एकही हैण्ड पम्प पर काफी भीड़ लग जाती है।

गर्मी का मौसम नजदीक आने के कारण समस्या और गंभीर होती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में केवल एक हैंडपंप पीने के पानी के लिए पर्याप्त नहीं है। मजबूरन लोगों को बाजार से बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है।

Advertisement

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि खराब हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कर पुनः स्थापित किया जाए या अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था की जाए। ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को उम्मीद है कि पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page