वाराणसी
भारत विकास परिषद काशी प्रांत में ‘श्री काशी विश्वनाथ संस्कृति उदय’ शाखा का गठन
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अंतर्गत नई शाखा ‘श्री काशी विश्वनाथ संस्कृति उदय’ का विधिवत स्थापना समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राहुल सिंह को शाखा का संस्थापक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया और उन्हें परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
संस्थापक सचिव के रूप में जयदीप शुक्ला, संस्थापक कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील टंडन, महिला संयोजिका के रूप में सहभागिता सरोज शुक्ला, संस्कार गतिविधि संयोजक के रूप में सूफिया समीर जायसवाल, सेवा गतिविधि संयोजक के रूप में साक्षी लखवानी, पर्यावरण गतिविधि संयोजक के रूप में रोली लोहिया तथा संपर्क प्रमुख के रूप में रवि लखवानी को दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिंद्रनाथ जी महाराज ने नवगठित शाखा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए परिषद के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि काशी प्रांत में यह नई शाखा परिषद के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देगी। समारोह में विशाल लोहिया, रचना केसरी, सुमन अग्निहोत्री, प्रिया मिश्रा, रमेश कुमार, विष्णु सेठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रांतीय महासचिव प्रमोद दुबे, आलोक कपूर, विवेक तिवारी, रवि प्रकाश जायसवाल, परमानंद पेशवानी, रंजन केसरी, नामित पारेख, विशाल कपूर और हरीश वालिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम स्थल पर ‘श्री काशी विश्वनाथ संस्कृति उदय’ शाखा का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
