अपराध
पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। रुद्रपुर क्षेत्र में एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अकटहा स्थित रामलीला ग्राउंड के पास प्राथमिक विद्यालय में चल रहे मैच का लाइव वीडियो बनाकर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने घात लगाकर पीछे से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुद्रपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित ने रुद्रपुर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनय सिंह उर्फ बिड्डू और निर्भय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) और 131/110 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की
