Connect with us

गाजीपुर

शहीद स्मारक इंटर कालेज में सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी की परीक्षार्थियों की हुई सघन तलाशी

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सघन तलाशी के साथ सम्पन्न हुईं। शुक्रवार को सुबह कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान और दोपहर 2 बजे से कक्षा 12 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा अपनी निर्धारित पालियों में हुई।

Loading...

प्रधानाचार्य व केन्द्र व्यवस्थापक उदयराज ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्र के बाहर कड़ी तलाशी और पहचान पत्र की जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और सचल दल की पैनी नजर रखी जा रही है। केंद्र के मुख्य द्वार पर ही शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि नकल विहीन परीक्षा हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page