Connect with us

गोरखपुर

बहू ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भूपगढ़ की एक बहू के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ मारपीट, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भूपगढ़ निवासी माया देवी पत्नी अमरेश ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। आरोप है कि उनकी सास सिंघाड़ी देवी, ससुर राम जीत, ननद संध्या व रूबी तथा देवर विनय लगातार उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं।

Loading...

पीड़िता के अनुसार बीते 12 फरवरी को वह अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान उनके सास और ससुर क्रोधित हो गए और उनके ऊपर फ्रिज गिरा दिया। इसके बाद लात, मुक्का तथा लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मारपीट की घटना में ननद और देवर की भी साजिश शामिल थी। मामले में गोला पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (3), 352 और 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page