Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, रामगढ़ताल का अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खुली ‘ब’ हिस्ट्रीशीट

Published

on

Loading...
Loading...


गोरखपुर। जनपद में अपराध पर सख्ती बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना रामगढ़ताल की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को दुराचारी घोषित करते हुए उसके खिलाफ “ब” श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई अपराधी के लंबे आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए की गई है।

पुलिस के अनुसार, अरविन्द उर्फ बडकू पुत्र रामसेवक, निवासी गायघाट बुजुर्ग, क्षेत्र रामगढ़ताल, लंबे समय से गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध असलहा रखने और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे अपराधियों की निगरानी अब और कड़ी की जाएगी।

दर्ज मुकदमों का विवरण

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
थाना कैंट गोरखपुर में आर्म्स एक्ट के तहत केस (2021)
थाना खोराबार में हत्या के प्रयास व धमकी का मुकदमा (2023)
थाना रामगढ़ताल में साजिश, मारपीट व जानलेवा हमले से जुड़े मामले (2024)
थाना भिटौली, जनपद महराजगंज में भान्यासं के तहत दर्ज मुकदमे (2025)
थाना झंगहा में गंभीर धाराओं के तहत केस (2025)
साथ ही आरोपी पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई दर्ज है (2026)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद अब आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रहेगी। उसकी आवाजाही, संपर्क और गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page