Connect with us

गोरखपुर

मनबढ़ों ने पुत्र और पुत्री को पीटा, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले केहरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली निवासिनी सुनीता देवी पत्नी विनोद की तहरीर पर पुलिस ने चन्दन पुत्र राम आशीष, अमन पुत्र सुबाष, मिथुन उर्फ देवेश पुत्र राम कुमार, बिन्द्रेश पुत्र लाल साहब, विपिन पुत्र सिकन्दर निवासी रामपुर गरथौली टोला लरबरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी सुनीता देवी पत्नी विनोद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे के करीब मेरा लड़का शिवम गांव के पूरब मां काली जी स्थान के पास बालीबाल खेलने गया था, तभी गांव के ही चन्दन, अमन, मिथुन, बिन्द्रेश व विपिन ने मिलकर मेरे लड़के शिवम को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। बीच-बचाव करने गई मेरी लड़की शालिनी को भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारे-पीटे तथा जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मेरे लड़के और लड़की को अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page