Connect with us

वाराणसी

सनी सोनकर हत्याकांड : 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना आदमपुर क्षेत्र में अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को दोनों अभियुक्तों को बसंता कॉलेज के समीप यूनियन बैंक से लगभग 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार गुप्ता (32 वर्ष) निवासी तेलियाना जलालीपुरा, थाना आदमपुर तथा राहुल विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी तेलियाना जलालीपुरा, स्थायी पता डोमरी पड़ाव थाना रामनगर के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि 29 जनवरी 2026 को जलालीपुरा स्थित पनारू पान की दुकान के सामने ऑटो में बैठकर शराब पीने के दौरान साड़ी के कमीशन को लेकर सनी सोनकर से उनका विवाद हो गया था। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें सनी के सिर पर ईंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपियों ने शव को ऑटो में लादकर रामनगर टेंगरा मोड़ होते हुए विश्वसुन्दरी पुल तक ले गए और पुल के बीच से गंगा नदी में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने अपहरण का नाटक रचकर मामले को भटकाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 10 फरवरी 2026 को तीन अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दोनों इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरी साजिश की कड़ी जोड़ ली है। फिलहाल दोनों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page