Connect with us

गोरखपुर

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के महावीर छपरा के सेवई चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन खो बैठा और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक इलाहाबाद से गिट्टी लेकर खोराबार की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक का अगला पहिया टूट गया, लेकिन गनीमत रही कि वाहन पलटने से बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Loading...

घटना में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य कराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page