Connect with us

गोरखपुर

हरपुर बुदहट में शिव–पार्वती विवाह का अलौकिक उत्सव, भक्तिभाव से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर बुदहट क्षेत्र के पावन धरा पर स्थित स्वयंभू श्री बाबा बामेश्वर नाथ बाबा के दिव्य दरबार में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के संग संपन्न हुए। 14 फरवरी से प्रारंभ श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन 15 फरवरी को भव्य शिव–पार्वती विवाह के साथ हुआ, जहां हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आचार्य पंडित प्रवीण पाण्डेय के सानिध्य में संपन्न इस आयोजन ने जनमानस को अध्यात्म से जोड़ दिया।

आज 16 फरवरी को शिव-पार्वती के मधुर परिणय सूत्र बंधन की अगाध खुशी में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर हरपुर बुदहट एवं क्षेत्रीय जनमानस का सहयोग हर वर्ष की भांति अनुकरणीय रहा। भक्ति, सेवा और समर्पण की त्रिवेणी में डूबे श्रद्धालुओं के चेहरों पर अद्भुत शांति और आनंद की झलक दिखाई दी।

Loading...

सायं 5 बजे से प्रारंभ होने वाले इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण हेतु समस्त क्षेत्रीय गणमान्य जनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आइए, प्रसाद पावें, पुण्य अर्जित करें और भगवान भूतभावन भोलेनाथ तथा जगत जननी मां पार्वती का आशीर्वाद लेकर जीवन को कृतार्थ करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page