Connect with us

गाजीपुर

महाशिवरात्रि पर बिछुड़न नाथ महादेव व सिद्धनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

मेले की रौनक से गुलजार रहा परिसर

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र बिछुड़न नाथ महादेव धाम तथा सिद्धनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म से विधिवत अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

बिछुड़न नाथ महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरागत रूप से मेले का भी आयोजन हुआ, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पूजा-सामग्री, प्रसाद, फूल-माला, खिलौने, श्रृंगार तथा खान-पान की दुकानों की लंबी कतारें सजी रहीं। मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की विशेष भीड़ रही और श्रद्धालुओं ने खरीदारी के साथ पर्व का आनंद लिया।

Advertisement

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बिछुड़न नाथ धाम पर प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

वहीं सिद्धनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर दोनों धामों में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page