वाराणसी
महाशिवरात्रि पर सेवा और समर्पण की मिसाल बनी शिवकाशी सेवा समिति
वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री शिवकाशी सेवा समिति, नटिनिया दाई द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भोजूबीर से महावीर मंदिर मार्ग पर स्थित दक्षिणेश्वर काली जी मंदिर के सामने लगाया गया।
समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि यह सेवा शिविर समिति के सदस्यों और सनातनी श्रद्धालुओं के सहयोग से पिछले पंद्रह वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पंचकोशी यात्रा पर निकले शिव भक्तों को फलाहार, पेयजल, शरबत, चाय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

समिति के सदस्य डॉ. ओ. पी. मौर्य द्वारा पदयात्रियों को पैरों में छाले, थकान, मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय सहायता भी प्रदान की जाती है। इस सेवा कार्य से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है और वे समिति के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
इस अवसर पर सेवा कार्य में जुटे समिति के सदस्यों के साथ ही मनोज विश्वकर्मा, अजय यादव, राम अचल पाल, राकेश वर्धन सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
