Connect with us

वाराणसी

युवक ने शादी का झांसा दे युवती के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती से एक युवक शादी का झांसा देकर लगभग 7 महीने से युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब गर्भवती होने पर युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने अन्य जाति का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान हो पीड़िता रविवार को मिर्जामुराद थाने पहुँच आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। युवती के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।                          

जानकारी के अनुसार युवती आरोपी युवक के घर पर काम करती थी, युवती का वहां हमेशा आना-जाना लगा रहता था, जहां दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और दोनों लोग फोन से रात-रात भर बात करते रहे। इस बीच युवक ने युवती से भविष्य में शादी करने की बात कही और यह कहकर दुष्कर्म करता रहा। जब-जब युवती शादी के लिए कहती तो युवक कोई न कोई बहाना बनाता रहा। एक दिन युवती युवक से शादी के लिए अड़ गई। तब युवक ने युवती से जाति का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया।

Loading...

जिस संबंध में युवती रविवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच युवक खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक मोहित जायसवाल निवासी ग्राम करधना (मिर्जामुराद) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page