Connect with us

गाजीपुर

महाशिवरात्रि पर नंदगंज व आसपास के मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ  मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों और शिवालयों को फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रविवार को भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर फूल, बेलपत्र, धतूरा, बेर, भांग,अबीर आदि अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 

महाशिवरात्रि के दिन गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदाई माना जाता है। इसी मान्यता के तहत श्रद्धालु सुबह से ही चोचकपुर मौनीबाबा गंगा घाट पर पहुँच कर डूबकी लगाया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने नंदगंज बाजार के संकट मोचन मंदिर, साईबाबा मंदिर ,हनुमान मंदिर तथा बरहपुर ईशानेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर तक भक्तों का जलाभिषेक हेतु भीड़ लगी रही।

सभी मंदिरों पर भजन कीर्तन के साथ रूद्राभिषेक का कार्य भी चलता रहा। नंदगंज बाजार में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात जुलूस निकालने की तैयारी आयोजकों द्वारा जोर शोर से की गयी है। पुलिस प्रशासन भी  शांति सुरक्षा को लेकर  सुबह से ही क्षेत्र में चक्रमण करती रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page