Connect with us

गाजीपुर

ट्रेलर हटाने में देरी से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें, प्रशासन की कोशिशें बेअसर

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के मच्छटी चौकी के पास 48 घंटे से खराब बालू लदे ट्रेलर (बीआर 03 जीबी 8623) को हटाने के लिए लाया गया हाइड्रा क्रेन अत्यधिक वजन और ट्रेलर में कम दबाव और तकनीकी खामी की वजह से अपने जगह से नहीं हट पाया। हाइड्रा क्रेन चालक ने काफी प्रयास किया कि खराब ट्रेलर को किनारे किया जाए ।

समाचार लिखें जाने तक मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि, शुक्रवार की रात्रि में जसदेवपुर मोड़ के पास भी एक ट्रेलर खराब था जिसको हाइड्रा क्रेन से हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया वह भी जाम का एक मुख्य कारण था। मच्छटी के पास खराब ट्रेलर को ठीक करने के लिए गाड़ी मालिक आवश्यक समान और मिस्त्री के साथ वाराणसी से आते ही संभवतः शाम तक यातायात सुचारु कर दिया जायेगा।

Loading...

विगत 48 घंटे से खराब ट्रेलर के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस ने लगातार ताकत झोंकी है लेकिन अनुकूल सफलता नहीं मिल पा रही है। बढ़नपुरा सौ वर्ष पुरानी सकरी पुलिया पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी और यू पी डा कर्मी जाम हटाने में लगे रहे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बिहार से अत्यधिक संख्या में आने वाले ट्रक,ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के कारण एनएच 31 पर दबाव काफी  बढ़ गया है। जाम के कारण क्षेत्रीय लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे मार्ग की तलाश कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page