Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, लकड़ी का डंडा बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रदुम्न निषाद पुत्र पहलू निषाद निवासी ग्राम कठऊर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में वादी ने तहरीर देकर बताया था कि 11 फरवरी 2026 को अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसी आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रदुम्न निषाद के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में थाना खोराबार में धारा 323, 427, 504, 506 भादवि के तहत, वर्ष 2022 में थाना राजघाट में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि तथा धारा 60, 72 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2023 में थाना गीडा में धारा 341, 376D, 506 भादवि, धारा 25/27/3 आयुध अधिनियम व 307 भादवि तथा धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हुए। इसके अलावा थाना रामगढ़ताल में वर्ष 2023 में धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि तथा वर्ष 2026 में वर्तमान मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रजनीश द्विवेदी, चौकी प्रभारी आजाद नगर, उप निरीक्षक रामशिव यादव, कांस्टेबल राकेश गौरव तथा कांस्टेबल राजू यादव शामिल रहे।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page