Connect with us

वाराणसी

बीएचयू में सारस्वत सम्मान से सम्मानित होंगे ब्रजभूषण दूबे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार ब्रजभूषण दूबे को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 23 फरवरी 2026 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र के व्याख्यान कक्ष में प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में चयन समिति के अध्यक्ष एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर, राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित तथा प्रोफेसर विवेकानंद तिवारी द्वारा उन्हें जानकारी और आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

अखिल भारतीय सारस्वत परिषद बीते एक दशक से ज्ञान, विज्ञान, त्याग, सेवा, समर्पण, धर्म-संस्कृति, पत्रकारिता, साहित्यिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक संस्थानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती आ रही है। परिषद की टीम द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया अपनाते हुए योग्य व्यक्तियों का चयन किया जाता है।

चयन समिति ने ब्रजभूषण दूबे द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विशेष रूप से संज्ञान लिया है। इनमें 51 बार स्वयं रक्तदान, माता-पिता का मरणोपरांत देहदान कराना, मरणोपरांत नेत्रदान के माध्यम से 16 दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि प्रदान करने का प्रयास, गंगा सहित देश की प्रमुख नदियों को बचाने के लिए जन-जागरूकता अभियान और खड़ाऊ धारण करने का संकल्प, मानवाधिकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य, दृष्टिहीन दिव्यांगजनों के लिए श्रमदान से शौचालय व आवास निर्माण तथा सूचना अधिकार के क्षेत्र में व्यापक संघर्ष शामिल हैं। इन्हीं कार्यों को आधार बनाकर समिति ने श्री दूबे का चयन किया है।

सम्मान की सूचना मिलने पर ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि उन्होंने जो भी कार्य किए हैं, वह किसी पर उपकार नहीं बल्कि संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया में अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा मिलने वाला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का क्षण होगा।

Advertisement

पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाले इस सम्मान पर उनके सहयोगी मित्रों एवं शुभेच्छुओं कुंभनाथ जैसवाल, गुल्लू सिंह यादव, शिवानंद उपाध्याय, कैप्टन योगेंद्र यादव, शिवम उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, वंशराज यादव, संतोष कुशवाहा, हसन अब्दुल्ला, अभिषेक यादव, आर एस हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पांडे, मोहम्मद साद शेख, रमेश चौबे एवं दाऊद इब्राहिम सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page