Connect with us

गोरखपुर

विधायक राजेश त्रिपाठी ने चिल्लूपार में 32 किमी वैकल्पिक सड़क निर्माण की उठाई मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। विधान सभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को एक याचिका के माध्यम से विधायक राजेश त्रिपाठी ने चिल्लूपार क्षेत्र में बड़हलगंज, गोला, उरुवा, बेलघाट, गगहा ब्लाक के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले लगभग 32 किमी लम्बे एक नये वैकल्पिक सड़क को पीडब्ल्यूडी से निर्मित कराने की मांग की जिस पर विचार के लिए विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया ।

इस आशय की जानकारी देते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़हलगंज के पटना घाट से गोला बाजार होते हुए उरूवा बाजार तक जो सड़क आज उनके प्रयास से आज बन रही है, वह राम जानकी मार्ग नेशनल हाई वे हो चुका है जो आज 10 मीटर चौड़ी बन रही है, मगर निकट भविष्य में वह फोर लेन भी होनी ही है।

इस अयोध्या-जनकपुर महामार्ग पर आने वाले समय में भयंकर ट्रैफिक का सामना चिल्लूपार के नागरिकों को करना पड़ेगा । जिससे क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी उठानी पडेगी । ऐसे में एक ऐसे वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी । जिसे मूर्त रुप देने के लिए एक मार्ग तलाशा गया है और उसे बनाने का प्रस्ताव स्टीमेट के साथ पीडब्ल्यूडी गोरखपुर खंड से शासन को गत दिनों भेजवाया गया है । उसी वैकल्पिक मगर विशेष महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए एक याचिका बुधवार को हमारे द्वारा सदन के समक्ष प्रस्तुत की गयी जो 99 नम्बर पर थी और उसे सुनवाई और निर्देशित करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर ली है ।

राजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित पांच मीटर चौड़ी यह सड़क नेशनल हाईवे गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर बडहलगंज ब्लाक के चौंतीसा ग्राम से शुरू होकर सरयू नहर की उत्तरी पटरी होते हुए गोला ब्लाक के अहिरौली, खैरपार, चिट्ठेपार होते गगहा ब्लाक के सेमरी-चौकड़ी को जोडते हुए उरुवा ब्लाक के टडवाश्रीराम, नगवा प्रेम, चकसरया होते बेलघाट ब्लाक के मोरारपुर होते धुरियापार-शाहपुर मार्ग से जुड़ेगी।

इस नयी सड़क के निर्माण से लगभग 120 गांव प्रत्यक्ष और लगभग 150 गांव अप्रत्यक्ष सड़क से जुड़ जायेगें जिससे इन 250 से अधिक गांवों के निवासियों का आवागमन भी सुलभ तो होगा ही साथ इस लम्बी वैकल्पिक सड़क के निर्माण से इसके किनारे स्वरोजगार और नौकरी के भी अवसर चिल्लूपार वासियों को उपलब्ध होंगें ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page