Connect with us

गाजीपुर

ट्रक का धुरा टूटने से दो घंटे तक ठप रहा यातायात

Published

on

Loading...
Loading...

भावरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार दिन में लगभग तीन बजे बिहार से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहा टेलर (ट्रक) मच्छटी चौकी के पास अचानक खराब हो गया। चलती गाड़ी का धुरा टूट जाने से ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही भांवरकोल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही बढ़नपुरा पुलिया के पास तैनात लगभग आधा दर्जन यू.पी.ई.डी.ए. के कर्मचारी भी यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गए। पुलिस और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को एक-एक कर बारी-बारी से निकालने का प्रयास किया, जिससे किसी तरह आवागमन चलता रहा।

बताया जाता है कि इस कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। शाम करीब पांच बजे मिस्त्री के पहुंचने के बाद टूटे हुए धुरे की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, तब तक राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page