Connect with us

गाजीपुर

बाइक सवार को बचाने में गड्ढे में पलटी कार, दो लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पातालगंगा चट्टी के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार पटना निवासी अविनाश रंजन तथा चालक ऋषभ राज को हल्की चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना निवासी ऋषभ राज दिल्ली से कार द्वारा एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस पटना जा रहे थे। वाहन में चालक ऋषभ राज के साथ उनके भाई रितिक किशोर और मित्र अविनाश रंजन भी सवार थे। जब कार पातालगंगा चट्टी के पास मोड़ पार कर आगे बढ़ रही थी, तभी सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। हालांकि इस घटना में बाइक सवार सुरक्षित बच गया।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई कार को बाहर निकलवाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य कराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page