Connect with us

गाजीपुर

जमानियाँ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने हमराहियों के साथ मंगलवार को थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 225/2025, धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त गुल्ली उर्फ गुलिया राम (पुत्र भुल्लन राम, वनवासी, निवासी ग्राम 341 उत्तर टोला नवली, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर) को मुखबिर की सूचना पर कर्बला खिजरी शहीद से गिरफ्तार किया।

Loading...

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की 13,520 रुपये की नकदी बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियाँ एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page