Connect with us

वाराणसी

हैदराबाद से आये भाई-बहन ने होटल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हैदराबाद से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आये भाई-बहन ने मंगलवार को शहर के एक होटल सिटी‑इन में जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने काशी भ्रमण किया था और चेक-आउट के दिन यह कदम उठाया। दोपहर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ।

कर्मचारियों ने उनके मोबाइल नंबर और कमरे के एक्सटेंशन पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद दोपहर करीब तीन बजे सिगरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गौरव बंसवाल और ईशान सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरे का ताला खुलवाया।

मौके पर संजय मिश्रा और गौरव सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट सहित कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कमरे के अंदर का दृश्य भयावह था। दोनों के शव फर्श पर पड़े मिले और मुंह से झाग निकल रहा था। पास में रखे स्टूल पर जहरीली दवाइयां और पानी रखा हुआ था। कमरे का बेड साफ-सुथरा था, जबकि दोनों ने नीचे बिस्तर बिछा रखा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Advertisement

होटल कर्मचारियों के अनुसार, सुब्बा अपनी बहन के साथ चार दिन पहले होटल में ठहरे थे। आधार कार्ड में उनका पता सिकंदराबाद, हैदराबाद दर्ज है, हालांकि बताया गया कि वे उस पते पर पिछले 12 वर्षों से नहीं रहते। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेड कोठी इलाके की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page