गाजीपुर
गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न
गाजीपुर (जयदेश)। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर में देर रात तक चली जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने संयम, संतुलन एवं गतिशील कलाबाजी का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया ।
प्रतियोगिता के सब-जूनियर बालक वर्ग (41 किग्रा) में स्पोर्ट्स हॉस्टल गैबिपुर के देवांश प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक, क्रीड़ा भारती गाजीपुर के समर गुप्ता ने रजत तथा गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के सुधांशु यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
35 किग्रा भार वर्ग में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रांजल यादव ने स्वर्ण, स्पोर्ट्स हॉस्टल गैबिपुर के आकाश यादव ने रजत पदक, जबकि ए.के. नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार के अंश मौर्य एवं बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स अकादमी सैदपुर के नित्यानंद यादव ने कांस्य पदक जीता।
बालिका वर्ग (38 किग्रा) में बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स अकादमी सैदपुर की आराध्या यादव ने स्वर्ण, गौतम स्पोर्ट्स अकादमी की आराध्या यादव ने रजत, जबकि शांभवी चंद्रा एवं वैष्णवी गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कैडेट वर्ग (45 किग्रा) में ग्लोइंग स्टार अकादमी गाजीपुर के मयूर शर्मा ने स्वर्ण, अंजलेश यादव ने रजत तथा गैबिपुर के जितेंद्र यादव एवं डुओ क्लब के शिवराज यादव ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट वर्ग (57 किग्रा) में अखिल यादव ने स्वर्ण, करमपुर के आशुतोष राजभर ने रजत तथा डालिम्स सनबीम गाजीपुर के सानिध्य राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी वर्ग के 51 किग्रा भार वर्ग में आकाश कन्नौजिया ने स्वर्ण एवं क्रीड़ा भारती गाजीपुर के आदित्य दवे ने रजत पदक जीता। अंकों के आधार पर मेजबान गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर की टीम 367 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही । 239 अंकों के साथ ए.के. नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार द्वितीय तथा 219 अंकों के साथ बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स अकादमी सैदपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरे हैं। यहां के ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अनेक पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है । अकादमी के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया है और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश पुलिस एवं भारतीय थल सेना के विभिन्न विभागों में सेवारत हैं । इसके लिए उन्होंने अकादमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह गौतम की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव उनके प्रयासों के साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पी.एन. सिंह, संजय सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के मुख्य संरक्षक विनीत जायसवाल, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अभय सिंह, सह मंत्री जयशंकर यादव, रणविजय सिंह, डॉ. पंकज यादव, मोहित श्रीवास्तव, कमेंद्र नाथ सिंह, सुजीत सिंह, रविंद्र राम, सतीश राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्था के सदस्य शिवम दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
