Connect with us

वाराणसी

महिला पहलवान ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, अस्पताल में तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के ठटरा गांव (कच्छवारोड) निवासी महिला पहलवान निधि सिंह पुत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह 25 वर्ष ने बुधवार की शाम कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार निधि के माता  पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है।

बताते चलें कि निधि तीन बहन एक भाई में तीसरे नंबर की रही, कुश्ती में जिला व प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेती थी। वाराणसी मिर्जापुर भदोही क्षेत्र में होने वाले अंतर्जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग की पहलवानों में विजेता रही है। महिला पहलवानों में निधि लोकप्रिय रही,जो पहलवानी के साथ-साथ पढ़ाई भी करती थी।

Loading...

क्षेत्र के बसमत्ती देवी महाविद्यालय खोंचवा में बीएससी की छात्रा थी, मृतक के दादा-दादी का रो-रो कर बुरा हाल है घर में अचानक बुधवार की शाम कीटनाशक दवा के सेवन करने की सूचना मिलते ही भाई शिवम द्वारा इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन हाई स्कूल में पढ़ती है और भाई शिवम प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहा है।

2018 में निधि ने कुश्ती के लिए मिर्जापुर जिले के कछवा स्थित डीआईजी अखाड़े में प्रैक्टिस करना शुरू किया था। दादा माता दयाल सिंह एवं दादी श्यामा देवी बेटे बहू के निधन के बाद से ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। महिला पहलवान के शव को लंका पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु कब्जे में ले लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page