Connect with us

गोरखपुर

लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 2 फरवरी से लापता एक युवक का शव गांव के बाहर पोखरे के पास बरामद किया गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया के रूप में हुई है, जो ग्राम सभा बैकुंठपुर का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लेजार महदेवा गांव के सिवान में स्थित एक पोखरे के पास युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फरेन्दा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि आदित्य चौरसिया 2 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फरेन्दा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page