Connect with us

वाराणसी

“आपका मोबाइल हैक हो गया है” कहकर ठगों ने उड़ाए 2.86 लाख रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव में वीते शनिवार को साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल हैक होने का डर दिखाकर उसके बैंक खाते से 2 लाख 86 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पैसे कटने का संदेश मिलते ही होश उड़ गए।

मेहंदीगंज (मिर्जामुराद) निवासी राजनाथ सिंह वीते शनिवार को अपने घर पर थे। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को तकनीकी विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि आपका मोबाइल हैक हो गया है। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसके मोबाइल पर खाते से 2 लाख 86 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया।

Loading...

घटना से घबराए पीड़ित ने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविधान प्रदत्त आर्थिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page