Connect with us

गोरखपुर

गीडा प्रशासन ने होटल और आवासीय भवनों के मालिकों को जारी किया नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गीडा प्रशासन ने पिछले दिनों सहजनवा क्षेत्र के होटलों के साथ ही कामर्शियल भवनों की जांच की थी। जांच में देखा गया कि भवन मानचित्र के मुताबिक बने हैं या नहीं। साथ ही आवंटी की भी पड़ताल की गई। तमाम ऐसे आवंटी मिले जो मोटे किराए की आड़ में अनियमितता की अनदेखी कर रहे हैं। इन होटलों में ट्रक ड्राइवर ही नहीं शहर के शोहदों की भी आवाजाही होती है। गीडा प्रशासन ने 18 ऐसे होटल और कमर्शियल गतिविधियों के केंद्र को चिह्नित किया है, जहां अनियमितता बरती जा रही है।

Loading...

गीडा के एसीईओ राम प्रकाश का कहना है कि पिछले दिनों संयुक्त टीम की जांच के बाद 18 आवंटियों को नोटिस दिया गया है। मानचित्र लेकर किरायेदारी की अनियमितता में नोटिस दिया गया है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page