Connect with us

गोरखपुर

दुर्घटना में मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर निवासी मृतक छात्र के पिता विजय कुमार पुत्र कैलाश की तहरीर पर ब्रेजा कार नम्बर यूपी 58 एस 7677 चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 108,281,125(a),125(b) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार सहित चालक की तलाश में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर निवासी मृतक छात्र श्रेयांस उम्र करीब 13 वर्ष के पिता विजय कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 2 फरवरी को हमारा लड़का श्रेयांस सुरवलिया स्थित एक विद्यालय में अपनी बहन शिवांगी के साथ पढ़ने गया था कि उसकी तबियत खराब होने के कारण बहन ने घर पर गुरुजी के मोबाइल फोन से भाई के तवियत खराब होने की सूचना पिता जी को दिया गया।

Loading...

सूचना मिलते ही पिता ने गांव के एक लड़के कुशल पुत्र संजय को मोटरसाइकिल से विद्यालय पर अपने लड़के श्रेयांस को घर लाने के लिए भेज दिया, कुशल ने लड़के श्रेयांस को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर आ रहा था कि अभी वह बाबा पौधशाला परमेश्वरपुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से अनियंत्रित होकर तेज गति से आ रहे ब्रेजा कार नम्बर यूपी 58 एस 7677 के चालक ने सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल चालक कुशल और छात्र श्रेयांस मोटरसाइकिल सहित सड़क पर घायल हो कर गिर गए जिससे छात्र श्रेयांस की घटनास्थल ही मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चालक कुशल को भी गंभीर चोट लग गई और पैर फैक्चर हो गया जिसका इलाज खलीलाबाद संतकबीरनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page