Connect with us

गोरखपुर

खजनी की सुप्रिया रावत: बेटियों के सम्मान से गौरवान्वित हुआ गोरखपुर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद की पावन धरती खजनी क्षेत्र की बिटिया सुप्रिया रावत को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित कर न केवल सुप्रिया रावत बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह पल खजनी ही नहीं बल्कि समूचे गोरखपुर जनपद के लिए गर्व और भावुकता से भरा रहा।

सुप्रिया की सादगी आत्मविश्वास और संस्कार ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण अंचल की बेटियां भी प्रतिभा और संस्कार में किसी से कम नहीं होतीं। राजभवन के गरिमामय वातावरण में जब सुप्रिया को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र अर्पित किया तो उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो उठीं। यह दृश्य सामाजिक चेतना और नारी सम्मान का जीवंत प्रतीक बन गया।

सुप्रिया की यह उपलब्धि उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं। खजनी क्षेत्र के लोगों ने इस गौरव क्षण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बेटियां ही समाज का भविष्य संवारती हैं। सुप्रिया रावत ने यह साबित कर दिया कि सम्मान और संस्कार साथ चलें तो पहचान स्वयं बनती है और खजनी की यह बिटिया आज प्रदेश की शान है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page