Connect with us

गोरखपुर

चाइनीज मांझे से मौत अब मानी जाएगी हत्या, मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से लगातार हो रही मौतों और गंभीर हादसों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनहित में बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और दोषियों के विरुद्ध उसी अनुरूप कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर मोहम्मद शोएब की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद यह जानलेवा मांझा बाजारों में कैसे बिक रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यह लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर दोषियों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते एक वर्ष के दौरान चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं में आठ से दस लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। राह चलते बाइक सवार, पैदल यात्री और बच्चे तक इस खतरनाक मांझे का शिकार बने हैं। मुख्यमंत्री का यह फैसला आम जनता की सुरक्षा और जनहित में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page