Connect with us

गोरखपुर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दाखिल की अर्जी

Published

on

गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से संबंधित वाद में गोरक्षनाथ सनातन संघ द्वारा न्यायालय में Intervention Application (दखलअर्जी) दाखिल की गई है। यह दखलअर्जी संघ की ओर से अधिवक्ता ईशा एवं सार्थक श्रीवास्तव के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय संयोजक ओमकार सिंह के नेतृत्व में दाखिल इस दखलअर्जी का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े प्रकरण में संगठन को विधिक रूप से पक्षकार बनाए जाने का अनुरोध करना है, ताकि न्यायालय के समक्ष संगठन अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख सके।

संघ का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ प्रश्न है। Intervention Application के माध्यम से न्यायालय के समक्ष ऐतिहासिक तथ्यों, दस्तावेज़ी साक्ष्यों एवं संवैधानिक पहलुओं को प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी गई है।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखता है और यह कदम पूरी तरह शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत उठाया गया है। संघ का उद्देश्य किसी प्रकार का सामाजिक तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि न्यायालय के माध्यम से सत्य और न्याय की स्थापना में सहयोग करना है।

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने देशभर के सनातन समाज से संयम बनाए रखने और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील भी की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page