Connect with us

वाराणसी

डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published

on

वाराणसी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं के समाधान के बाद लाभार्थियों की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि जनसुनवाई का उद्देश्य सार्थक हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page